रक्षा समिति से हटा भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर का नाम


  नई दिल्ली। संसद में महात्मा गांधी के हत्यारे नाथुराम गोडसे पर सांसद प्रज्ञा ठाकुर की टिप्पणी की भाजपा ने निंदा की है। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कहा कि भाजपा, लोकसभा सांसद प्रज्ञा ठाकुर की टिप्पणी की निंदा करती है, पार्टी ऐसे बयानों का कभी समर्थन नहीं करती। नड्डा ने कहा, प्रज्ञा ठाकुर संसद सत्र के दौरान भाजपा संसदीय दल की बैठक में हिस्सा नहीं ले सकेंगी। जे पी नड्डा ने प्रज्ञा ठाकुर को रक्षा मामलों की परामर्श समिति से हटाये जाने की सिफारिश की।
 बता दें, प्रज्ञा ठाकुर ने बुधवार को तब एक टिप्पणी कर विवाद खड़ा कर दिया जब द्रमुक सदस्य ए राजा अदालत के समक्ष नाथूराम गोडसे द्वारा दिये गए उस बयान को उ(ृत कर रहे थे कि उसने महात्मा गांधी को क्यों मारा। ठाकुर की टिप्पणी को लेकर विपक्षी सदस्यों द्वारा विरोध जताए जाने के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि एसपीजी ;संशोधनद्ध विधेयक पर चर्चा के दौरान सिर्फ द्रमुक नेता का बयान ही रिकाॅर्ड में जाएगा। लोकसभा सचिवालय ने बाद में एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि ठाकुर की टिप्पणी 'दर्ज नहीं की गई है।'
 राजा ने कहा कि गोडसे ने स्वीकार किया था कि गांधी की हत्या का फैसला करने से पहले 32 सालों तक उसके मन में गांधी के प्रति द्वेष पनप रहा था। राजा ने कहा कि गोडसे ने गांधी को मारा क्योंकि वह एक खास विचारधारा में विश्वास रखता था। विपक्षी सदस्य जहां ठाकुर द्वारा टोकाटाकी के खिलाफ विरोध जता रहे थे वहीं भाजपा सदस्यों ने उनसे बैठ जाने का अनुरोध किया। इसके बाद लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि सिर्फ ए राजा का बयान रिकाॅर्ड में रखा जाएगा। 


Featured Post

किसानों को राहतः अब नहीं लगाने पड़ेंगे गन्ना भुगतान के लिए शुगर मिलों के चक्कर

       काँठ। शुगर मिल एवं सहकारी गन्ना विकास समिति में आपसी समझौते के उपरांत अब समिति कांठ के माध्यम से किसानों का भुगतान किया जाएगा। इस महत...